Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला में धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। इसके लिए 21 लैम्पस तथा 04 एफपीओ का चयन-जिला आपूर्ति पदाधिकारी

On: December 14, 2025 7:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा —जिला में धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। इसके लिए 21 लैम्पस तथा 04 एफपीओ का चयन किया गया है। इन 25 धान अधिप्राप्ति केन्द्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति किया जायेगा।इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना से अधिक है। पिछले वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू॰ 2300 था। धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल रू॰150 का इजाफा होने से इसका सीधा लाभ जिले के किसानों को मिलेगा।साथ ही साथ कृषकों को धान खरीदगी के पश्चात एकमुश्त राषि का भुगतान किया जायेगा। पूर्व के वर्षो में दो किस्तों में राशि का भुगतान किया जाता था। एकमुश्त राशि भुगतान होने से कृषको में लैम्पस/ एफपीओ में धान बिक्री हेतु उत्साह देखा जा रहा है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिला में धान की पैदावार काफी अच्छी हुई है, ऐसे में किसानों को बढ़े हुए मूल्य पर धान की बिक्री होने और ससमय एकमुश्त राशि का भुगतान होने से अधिक लाभ की संभावना है।

 

*इन लैम्पस/ एफपीओ के माध्यम से किसानों से धान अधिप्राप्ति किया जायेगा :*

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि 15 दिसंबर से जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होगा, इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी है, धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले में 25 धान अधिप्राप्ति केन्द्र बनाया गया, जिसमें 25 लैम्पस और 04 एफपीओ शामिल है।

धान अधिप्राप्ति केंद्रों में लोहरदगा प्रखण्ड का हेसल लैम्पस, निंगनी लैम्पस, मन्हो लैम्पस, बाघा लैम्पस, जोरी लैम्पस, कुडू प्रखण्ड का कोलसिमरी लैम्पस, कुडू लैम्पस, ककरगढ़ लैम्पस, लावागाई लैम्पस, चन्दलासो लैम्पस, किस्को प्रखण्ड का अरेया लैम्पस, किस्को लैम्पस, हेसापीड़ी लैम्पस, खरकी लैम्पस, जोडा सखुवा एफपीओ, सेन्हा प्रखण्ड का सेन्हा लैम्पस, बुटी लैम्पस, अलौदी लैम्पस, सुखसम्पदा एफपीओ, सेन्हा एग्रो एफपीओ, बदला लैम्पस, कैरो प्रखण्ड का सढाबे लैम्पस, हनहट लैम्पस, नौशाद एग्रो एफपीओ और भण्डरा प्रखण्ड का गडरपो लैम्पस शामिलहै।

 

*धान खरीद के एक सप्ताह के अन्दर किसानों को एकमुश्त राषि का भुगतान*

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई कदम उठाये हैं। एक ओर जहां धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी किया गया है।वहीं इस वर्ष किसानों से धान खरीदने के एक सप्ताह के अंदर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा।डीएसओ ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर जिले में 25 धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया है, जहां निंबधितन किसानों से धान क्रय किया जाएगा। किसानों का ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों प्रकार से निबंधन किया जा सकेगा।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान बिक्री के समय किसानों को यह ध्यान रखना होगा कि धान सूखा हो। 17 प्रतिशत से अधिक धान में नमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान क्रय का लक्ष्य दो लाख पच्चास हजार क्विंटल है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर किसानों को लैम्पस के माध्यम से धान विक्रय करने,धान खरीद और एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने से संबधित जागरूक किया जा रहा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment