चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सरकारी भूमि के नामांतरण, जमाबंदी से जुड़े प्रतिवेदन, एफआरए/एनओसी से संबंधित प्रस्ताव, छूटे हुए प्लॉटों की एनजीडीआरएस पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, मोटेशन एवं भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने पोर्टल आधारित कार्यों में अद्यतन प्रविष्टि एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। इसके अलावा बैठक में प्रस्तावित समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा, सोलर पार्क सहित अन्य विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित भूमि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन परियोजनाओं से संबंधित भूमि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

On: December 14, 2025 1:01 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537