कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के जनता उच्च विद्यालय के समीप स्थित कृषि तकनीकी केंद्र रख-रखाव के अभाव में कबाड़ में तब्दील हो गया है। केंद्र परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे किसानों एवं कृषक मित्रों में नाराजगी देखी जा रही है। कृषक मित्रों का आरोप है कि कृषि तकनीकी केंद्र में भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव सहित कृषक मित्र संतोष कुमार, निर्मल गंझु, ब्रदेव कुमार यादव एवं विजय सिंह ने बताया कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं हो पाता, जिसके कारण फसलों की बुआई प्रभावित होती है और अपेक्षित पैदावार नहीं मिल पाती। कृषक मित्रों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में बीज भंडारण नहीं होने के कारण निजी घरों में बीज रखा जा रहा है। इससे कृषि कार्यों से जुड़े कार्यक्रम एवं मिट्टी जांच जैसे कार्य भी समय पर नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि यदि कृषि पदाधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं, तो वे उपायुक्त से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं इस संबंध में बीटीएम चंद्रशेखर कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कृषि तकनीकी केंद्र का भवन जर्जर अवस्था में है, इसी कारण किसानों के बीच गांव-गांव जाकर डिजिटल प्रणाली के माध्यम से समय पर बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सरकारी नियमावली से हटकर बीज वितरण कराने का दबाव बनाते हैं और उनकी बात न मानने पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल कृषि तकनीकी केंद्र की बदहाल स्थिति और बीज वितरण को लेकर उठे सवालों से क्षेत्र के किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
कृषि तकनीकी केंद्र बना कबाड़, बीज वितरण व भंडारण को लेकर कृषक मित्रों का आरोप

On: December 14, 2025 12:58 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789521
Total views : 2484537