Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिंडालको के कुजाम एवं बगड़ू बॉक्साइट माइंस में शुरू हुआ 32वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह*

On: December 9, 2025 12:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*हिंडालको के कुजाम एवं बगड़ू बॉक्साइट माइंस में शुरू हुआ 32वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह*

*…बगड़ू में शंभू शरण वशिष्ठ एवं कुजाम में जयप्रकाश बने अध्यक्ष*

*…8 से 14 दिसंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान, बच्चों ने बनाई पेंटिंग—‘हरियाली से ही खुशहाली’*

लोहरदगा:

हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित कुजाम एवं बगड़ू बॉक्साइट माइंस में सोमवार से 32वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण (MEMC) सप्ताह की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 8 से 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सप्ताह का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित खनन और खनिजों के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देना है। खदान क्षेत्र और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पूरे सप्ताह भर खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, सुरक्षित खनन और वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

मध्य विद्यालय जवाडीह, दीपा कुजाम और चोटेंगपाठ में स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताएँ हुईं। बच्चों ने ‘बचाएं पेड़-पौधे’, ‘हरा-भरा भारत’, ‘सुरक्षित खनन–सुरक्षित जीवन’ जैसे संदेशों वाले आकर्षक पोस्टर बनाए।

 

समिति का गठन हुआ जिसके तहत जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं। MEMC सप्ताह को सफल बनाने के लिए हिंडालको के ओर से समिति गठित समिति में

जय प्रकाश सिंह, सहायक खान प्रबंधक को अध्यक्ष, विशाल देवघरिया को सचिव, महेंद्र भगत को उपाध्यक्ष, प्रमोद साहू को सह सचिव, सुधीर मिश्रा को कोषाध्यक्ष, मनोज चौधरी (CSR अधिकारी) को प्रचार-प्रसार ब्रह्मानंद जेना व शुभम वर्मा को वृक्षारोपण एवं श्रमिक जागरूकता समिति में राम प्रवेश सिंह, नवनीत यादव, सुरेंद्र गिरी, प्रमोद यादव, रामजनम पाल, शिवाकांत मिश्रा और आनंद उपाध्याय सदस्य हैं।

इसी तरह बगड़ू में अध्यक्ष शंभू शरण वशिष्ठ, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, सचिव मलय पुष्टि, कोषाध्यक्ष अभिनव ठाकुर, प्रचार प्रसार भास्कर सिन्हा एवं कमिटी में डॉ नृपेंद्र नीरज, विकास गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार, सौरव आचार्य, बुधवा उरांव, अंबर सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ द्वारा बैठक कर समीक्षा ली गई। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment