Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 चतरा-डोभी मुख्य पथ पर गोदोबार के समीप रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सभी चारों घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चारों को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों की पहचान शाही गांव निवासी मोहम्मद मुजाहिद के पुत्र मोहम्मद मोकाबिब, मोहम्मद मुरसलीन, मोहम्मद राउफ के पुत्र मोहम्मद असरफ तथा घायल महिला डटमी गांव निवासी पिंटू भारती की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला एक ऑटो से उतरकर सिर पर बोरा में धान लेकर दुकान की ओर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बाइक की अत्यधिक गति के कारण चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन घायलों के बेहतर इलाज के लिए हंटरगंज से गया रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment