Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आवास लाभुकों को 100 रुपये में बालू उठाव की सुविधा, नदी घाट चिन्हित

On: December 7, 2025 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को मात्र 100 रुपये में बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत मयूरहंड थाना क्षेत्र के पेटादेरी पंचायत अंतर्गत बडाकर नदी घाट को बालू उठाव के लिए चिन्हित किया गया है। खनन विभाग द्वारा पेटादेरी पंचायत अंतर्गत लेढीया नदी घाट से 100 रुपये में एक सौ सेफ्टी बालू उठाव का आदेश निर्गत किया गया है। इस संबंध में खनन पदाधिकारी ने प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष कुमार को निर्देश दिया है कि आवास लाभुकों को 100 रुपये का चालान निर्गत कर बालू उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी लाभुक को बालू के लिए परेशान न होना पड़े। प्रभारी अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास एवं अंबेडकर आवास लाभुकों को पेटादेरी पंचायत अंतर्गत बडाकर नदी घाट से एक सौ रुपये में एक सौ सेफ्टी बालू उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य के लिए पेटादेरी पंचायत के पंचायत सचिव को अधिकृत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल आवास योजना के लाभुकों के लिए ही मान्य होगी। लाभुक अपने ट्रैक्टर के साथ चालान लेकर निर्धारित घाट से बालू का उठाव करेंगे। वहीं, थाना क्षेत्र के अन्य सभी घाटों से बालू उठाव पर पूर्व की भांति प्रतिबंध जारी रहेगा। सरकारी दर पर चालान की सुविधा केवल आवास निर्माण से जुड़े लाभुकों को ही दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment