दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत, दो गंभीर

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज में सोमवार देर शाम चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 पर गोंडवाली गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर पलट गई, जिससे सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज भेजा। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तीनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बाड़मोड गांव निवासी देवकुमार उर्फ मालों यादव की 50 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। घायलों में मृतका का पुत्र मिथलेश कुमार और वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पोसतिया गांव निवासी दामाद 25 वर्षीय सर्जन यादव शामिल हैं। बताया गया कि तीनों बोडामोड से कोबना गांव एक छठियार समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और स्वयं भी अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायलों का इलाज क्रमशः गया जी और रांची रिम्स में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। हादसे के बाद बोडामोड़ गांव में मातम का माहौल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *