Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा (चतरा)। सहस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) 35 बी कंपनी द्वारा कुंदा प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कम्पनी के समवाय प्रभारी सिद्धार्थ सिंह (सहायक कमांडेंट) ने किया। जवानों ने दुर्गा मंडप परिसर, एसबीआई बैंक, पंचायत भवन और ब्लॉक परिसर के आसपास सफाई कर कूड़े-कचरे को जमा कर जलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। श्री सिंह ने बताया कि यह अभियान जोरों से चल रहा है ताकि क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि अपने आसपास सफाई रखने से बीमारी और प्रदूषण से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुखिया मनोज कुमार साहू और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment