परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था ठीक रहे, परीक्षार्थियों की सुविधाएं हों सर्वोपरि : डॉ ताराचंद*
लोहरदगा-उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट, परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक में माध्यमिक परीक्षा में शामिल होनेवाले 8119 परीक्षार्थियों और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5142 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण पर विचार-विमर्श संबंधित सदस्यों के साथ हुई। बैठक में पेशरार प्रखण्ड के माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु परीक्षा केंद्र निकट प्रखण्ड किस्को में निर्धारित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। इसी प्रकार कुडू के चिरी में टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर को परीक्षा केंद्र के रूप में चयन करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त एकलव्य आवासीय विद्यालयों में भी संभावित परीक्षा केंद्र की तैयारी हेतु समीक्षा व आवश्यक भौतिक जांच कर लिये जाने का भी निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित मानकों का अनुपालन सभी परीक्षा केंद्रों में किया जाए। किसी भी परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त ना रहे, यह पूर्व में ही जांच लें। सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की व्यवस्था, टॉयलेट की व्यवस्था व पीने के पानी की व्यवस्था परीक्षा के दौरान अवश्य रहे। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में परीक्षार्थियों के सुविधा का ध्यान रखा जाय।_आज की बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, माननीय सांसद के प्रतिनिधि साजिद अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, संबंधित सदस्यगण उपस्थित थे।_


















Total Users : 1186663
Total views : 3021430