Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपके द्वार कार्यक्रम में जमा हुए 1059 आवेदन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीयातु पंचायत भवन में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ राहुल देव, अंचलाधिकारी अनंत सयम विश्वकर्मा, जिप सदस्य अनीता देवी, प्रमुख एवं मुखिया डेगन गंझु, पंसस सरमती परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 15 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में मंईयां सम्मान योजना में 129, आयुष्मान कार्ड में 135, जन्म प्रमाण पत्र में 127, आवासीय प्रमाण पत्र में 41, कृषि विभाग में 21, मनरेगा में 22, वृद्धा पेंशन में 13, जाति प्रमाण पत्र में 85, राशन कार्ड में 4, भूमि माफी में 2, एलपीसी में 1, मोटेशन में 2, आंगनबाड़ी से जुड़े 14, पशुपालन में 35 तथा अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए। कुल मिलाकर लगभग 1059 आवेदन लोगों ने जमा किए। मौके पर पंचायत सचिव दिगम्बर पाण्डेय, रोजगार सेवक निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार वर्मा, पार्वती देवी, बीटीएम प्रभात कुमार, पशु चिकित्सा इंद्रजीत कुमार, चितरंजन शर्मा, उज्जवल सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू कुमारी समेत कई वार्ड सदस्य एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment