Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड परिसर, थाना, सभी छः पंचायत भवनों, सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में सामूहिक संविधान  शपथ कार्यक्रम का आयोजन। इस दौरान उपस्थित लोगों ने 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयकारा लगाई। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, पंचायत के मुखिया, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र तथा मनरेगा कर्मियों ने संविधान दिवस की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। शपथ में स्वतंत्र, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने, न्याय कृ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, आस्था और उपासना की स्वतंत्रता, समानता, प्रतिष्ठा और अवसर की गारंटी तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर सत्येंद्र कुमार वर्मा, इंद्रजीत साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment