Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संविधान दिवस पर प्रभात रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। संविधान दिवस के अवसर पर प्रतापपुर प्रखंड के घोरिघाट पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मथुरापुर में बुधवार को एक प्रेरणादायक और ऊर्जा से भरपूर प्रभात रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों ने जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। इसके बाद पंचायत भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाषण, क्विज़ और पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बच्चों की रचनात्मकता, ज्ञान और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुखिया, पिरामल फ़ाउंडेशन से विनीत कुमार पांडेय, पंचायत सचिव विनय कुमार, अध्यापक रंजन पाठक, हरेराम कुमार तथा सीआरपी अनिल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को समाज और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पिरामिल फाउंडेशन के विनीत कुमार पांडेय ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रैली और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और भारतीय संविधान की मूल भावना को बेहतर ढंग से समझ पाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment