Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाकपा माओवादी का दस्ता सदस्य गिरफ्तार पुलिस की बड़ी सफलता, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में भाकपा माओवादी संगठन के 1 लाख रुपये इनामी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और 10 पीस 8 एमएम जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर की रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपये इनामी नक्सली रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू और उसका दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर चंदवा से हेसला बाँझीटोली होते हुए कुडू थाना क्षेत्र के चुल्हापानी की ओर हथियार के साथ संगठन विस्तार के उद्देश्य से जा रहे हैं।

इस पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुडू अजीत कुमार एवं 32वीं वाहिनी एसएसबी जी कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कुडू-चंदवा मार्ग स्थित जंगली इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी को केरवाडी शिव मंदिर के पास से दबोचा गया।

 

आरोपी ने पूछताछ में भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य होने और कई नक्सली वारदातों में संलिप्तता कबूल की है। पुलिस के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों में लेवी वसूली, आगजनी, गोलीबारी और मुठभेड़ों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कुल 19 संगीन कांडों में मामला दर्ज है।

आरोपी के विरुद्ध कुडू थाना कांड संख्या 125/25 के तहत आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट एवं यूएपीए की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

–जप्त हथियार:

• 01 देसी कट्टा

• 10 पीस (8mm) जिंदा कारतूस

अभियान दल के प्रमुख सदस्य:

• वेदांत शंकर, एसडीपीओ किस्को

• मनीष कुमार चौबे, पुलिस निरीक्षक, 32वीं वाहिनी एसएसबी

• अजीत कुमार, थाना प्रभारी कुडू

• पुलिस तकनीकी व अन्य सुरक्षाबल के जवान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment