Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SP चतरा ने लंबित वारंट, कोर्ट परिवाद, eDAR और CEIR पोर्टल की समीक्षा की

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा, 25 नवम्बर 2025: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चतरा में मंगलवार को एसपी महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबित वारंट, कुर्की, कोर्ट परिवाद, पोस्ट–पिकेट समीक्षा, सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की eDAR प्रविष्टि और CEIR पोर्टल के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फेज 01, 02 और 03 के टार्गेटेड मामलों को सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षक चतरा को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश। साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

कोर्ट परिवाद (धारा 156(3)) 

लंबित कोर्ट परिवादों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता दी जाए।

सभी एसडीपीओ/डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ पुलिस पोस्ट और पिकेट की समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित कांडों को eDAR पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्ट कराना सुनिश्चित किया जाए। निष्पादित कांडों को IIF-V में अपडेट किए जाने का निर्देश। सभी एसडीपीओ एवं डीएसपी (मुख्यालय) को प्रतिदिन रिपोर्ट समर्पित करनी होगी। CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तत्पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने लंबित वारंट/कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में चतरा जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, परिसारी एवं संबंधित शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment