Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएसएलपीएस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पंँचवें दिन भी जारी, योजनाएं प्रभावित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/गिद्धौर। चतरा जिले के सभी प्रखंडों के जेएसएलपीएस कर्मी मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कर्मियों का कहना है कि उनकी आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है। हड़ताल के कारण सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। जिला कार्यालय परिसर में सभी प्रखंडों के कर्मी एकजुट होकर धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगों में एनएमएमयू-एचआर पॉलिसी लागू करना, जेएसएलपीएस कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देना, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करना, नजदीकी प्रखंडों में पदस्थापन करना, आंतरिक पदोन्नति सुनिश्चित करना शामिल है। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में 32 लाख महिलाओं की आजीविका बढ़ाने हेतु योजनाएं संचालित हैं, लेकिन सरकार एवं प्रबंधन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। धरना में मुख्य रूप से सचिव सरदार जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष प्रसाद, मीडिया प्रभारी औरंगजेब अख्तर, दीपक कुमार सिंह, भावेश कुमार, लवकुश कुमार, तनु भारती, पवन कुमार समेत सभी प्रखंडों के कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment