कुंदा (चतरा)। झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कुंदा थाना परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव की देखरेख में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने कहा रक्तदान महादान है, यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदाताओं में एसआई विक्रम कुमार और पत्रकार धर्मेंद्र गुप्ता भी शामिल रहे, जिनकी प्रेरणा से कई युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डॉ. संजीव ने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं और यह कई बीमारियों से बचाव देता है। शिविर में स्वास्थ्य कर्मी रत्नेश कुमार, निर्भय कुमार, मधुलता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, देवानंद कुमार, श्याम कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।
रजत जयंती वर्ष पर रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान

On: November 23, 2025 8:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1182057
Total views : 3015305