मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के फुलांग पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह की कड़ी में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार और पंचायत की मुखिया रेणु देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में विभागों की टीमों ने मौके पर ही ग्रामीणों को सेवाएं उपलब्ध कराईं। पंचायत क्षेत्र के लोगों ने अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर कुल 611 आवेदन जमा किए। इनमें से 343 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। सबसे अधिक आवेदन मईयां सम्मान योजना और अबुआ/प्रधानमंत्री आवास को लेकर जमा हुए। बीडीओ ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया और कर्मियों को अधिकतम आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को उसी समय लाभ मिल सके। शिविर में वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण ऑन-द-स्पॉट लाभुकों के बीच किया गया। साथ ही बीडीओ ने दर्जनों लाभुकों को धोती-साड़ी भी वितरित की। मौके पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सतीश मिश्रा, कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, बीपीओ जुनिका हेम्बरम, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी सुनिल कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।
सरकार आपके द्वार शिविर में 611 आवेदन जमा, 343 का हुआ निष्पादन

On: November 22, 2025 8:46 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1183146
Total views : 3016734