हंटरगंज (चतरा)। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे हंटरगंज थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत के युगेश गंझू, त्रियोगी गंझू (पितादृ किशुन गंझू) और विरोधी भुइयां (पितादृ छकौड़ी भुइयां) शामिल हैं। सभी आरोपी तिलहेत पंचायत के लुटा फटा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। एसपी के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पंचायत में की जा रही अफीम की खेती के मामले में हंटरगंज थाना कांड संख्या 03/2025 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे, लेकिन लगातार निगरानी और अभियान के बाद उन्हें पकड़ा जा सका। गिरफ्तारी के बाद तीनों को बुधवार को चतरा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध अफीम की खेती न करें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
पुलिस की बड़ी कार्रवाईः अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

On: November 19, 2025 8:05 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1186664
Total views : 3021432