Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पैक्स परिसर में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन, पीएम किसान की 21वीं किस्त पर जताई खुशी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर ब्लॉक मोड़ में समीप संचालित पैक्स परिसर में मंगलवार को किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन लाइव संबोधन सुना। यह कार्यक्रम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान योजना ने देशभर के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से किसान समय पर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदकर खेती में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान पैक्स प्रबंधक सह सचिव सुरेश दांगी, अध्यक्ष चिंतामन दांगी, किसान किशोर दांगी, तीरथ राम दांगी, पूनम देवी, ननकु यादव, बिरा यादव, नागेश्वर दांगी, रूबी कुमारी समेत कई किसान उपस्थित थे। किसानों ने पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी होने पर खुशी जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment