हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात चोर एक युवक की आर 15 मोटरसाइकिल चुरा ले गए। चोरी की यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। भोंदल निवासी सौरभ कुमार की सिल्वर रंग की आर 15 बाइक जेएच 13 एच 7763 गांव के कंचन साव के घर के पास से चोरी हुई। सौरभ कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल वहां खड़ी की थी। मंगलवार अहले सुबह करीब 5 बजे जब वे जागकर कंचन साव के घर पहुंचे, तो बाइक गायब थी। उन्होंने तुरंत गांव के लोगों को जानकारी दी और खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सौरभ कुमार ने हंटरगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है।
भोंदल गांव में बाइक की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

On: November 18, 2025 8:38 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1182036
Total views : 3015271