Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड में 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम, पंचायतवार तिथि निर्धारित, शिविरों में योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड में 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न पंचायतों में ‘आपकी योजनादृआपकी सरकारदृआपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतवार शिविर की तिथियां तय कर दी गई हैं। 21 नवंबर को जिरवा खुर्द, 22 को जबड़ा, 24 को कसारी, 25 को सेरेनदाग, 26 को बगरा, 27 को जांगी, 28 को सबानो, 29 को बन्हें, 1 दिसंबर को बानासाड़ी, 2 को पगार, 3 को डाड़ी, 4 को पूंडरा, 5 को एदला, 6 को हुरनाली, 8 को पिरी, 9 को ईचाक व 10 दिसंबर को चोपे पंचायत में आयोजित होंगे शिविर। शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में जाति,  आवासीय, आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, धोती-साड़ी-लूंगी वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याण योजना, मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओदृबेटी पढ़ाओ योजना, नेत्र, टीबी, मधुमेह, मलेरिया स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिरसा हरित ग्राम योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना व राज्य सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजना से संबंधित आवेदन लिस और निष्पादन किए जाएंगे।  शिविर में आय, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन, राज्य अभिलेख संशोधन, आधार-राशन कार्ड संशोधन, बिजली बिल संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। साथ ही शिविर में सभी योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 21 नवंबर के पहले दिन जिरवा खुर्द शिविर स्थल का निरीक्षण बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा किया गया और पंचायत सचिव को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने प्रखंडवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत के शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment