भंडरा। प्रखंड के गडरपो पंचायत के धनामुंजी गांव में बीती रात असमाजिक तत्वोंने तीन किसानों के खलिहान में रखे धान के गांज में आग लगा दी। इस घटना में पांच गांज धान जलकर राख हो गए। इस घटना मे गरीब किसान को करीब तीस हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित गरीब किसान लालदेव उरांव पिता शनि उरांव ने बताया कि खेतों से धान काटने के बाद लगभग दो ट्रैक्टर धान मिसाई के लिए खलिहान में रखा गया था। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने से सारा अनाज जल गया। किसान लालदेव उरांव ने बताया कि उसने अपने एक एकड़ खेत मे ऋण लेकर खेती की थी। अब उसके घर में एक दाना भी नहीं बचा है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर मामला कि जानकारी मिलने के बाद मुखिया सुमित उरांव ने धनामुंजी गांव पहुंच कर पीड़ित किसान को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
असामाजिक तत्वों ने किसानों के धान के गांज में लगाई आग, गरीब किसान को हजारों का नुकसान
By Anita Kumari
On: November 17, 2025 9:06 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1182071
Total views : 3015321