अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु पुलिस का स्थलीय जांच अभियान

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा/कुंदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती की पूर्ण रोकथाम को लेकर कुंदा थाना क्षेत्र में व्यापक स्थलीय जांच अभियान चलाया गया। कुंदा पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने मरगढ्डा पंचायत के विभिन्न इलाकों, घने और दुर्गम जंगलों तथा उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहाँ पूर्व में अफीम की खेती किए जाने की आशंका थी। जांच के दौरान किसी भी तरह की ताज़ा अवैध खेती के निशान नहीं मिले। टीम ने संभावित क्षेत्रों में चेतावनी पर्चे भी लगाए तथा लोगों को आगाह किया कि अफीम की खेती करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में पुलिस व वन विभाग की टीम शामिल थी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध अफीम की खेती से दूर रहें और जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *