रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु/लोहरदगा:जिले में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जोरदार उत्सव मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने बरवा टोली चौक पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया,आतिशबाजी की और विजय उल्लास में नारे लगाए।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक और विकासपरक हैं। नगर उपाध्यक्ष अशोक काश्यकार ने जनता को इस सरकार पर पूरा भरोसा है कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित और जनहित को प्राथमिकता देती है।बिहार में मिली यह जीत जनता के उसी विश्वास का प्रमाण है। सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने देशवासियों और बिहार की जनता को एनडीए की इस रिकॉर्ड तोड़ जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।मौके पर अनिल गुप्ता, उमेश काश्यकार, उमेश सिंह, प्रदीप काश्यकार, अनुभव काश्यकार,अंकित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, सूरज नायक, दिलीप नायक, दिलीप ठाकुर, प्रशांत सिंह,मनोज साहू,सहित कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने इस जीत को बिहार की स्थिरता और विकास के लिए एक बड़ा जनादेश बताया है।
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल का जश्न,आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी:-सचिन कुमार
By
Anita Kumari
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








