गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के लिए दान में दी गई भूमि के चिन्हांकन कार्य को लेकर मंगलवार को अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा जपुआ गांव पहुंचे। सीओ ने मौके पर पहुंचकर दान की गई भूमि के खाता एवं प्लॉट संख्या का मिलान किया और स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1963 में गांव के 20 रैयतों ने कुल 3 एकड़ 77 डिसमिल भूमि राज्यपाल को विद्यालय निर्माण के लिए दान दी थी। हालांकि, उक्त भूमि की चौहदी स्पष्ट नहीं होने के कारण चिन्हांकन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। मौके पर उपस्थित रैयतों ने बताया कि दान की गई भूमि एक ही जगह पर नहीं है, जिससे चिन्हित करने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पर सीओ ने कहा कि रैयतों के साथ बैठक आयोजित कर भूमि का सीमांकन कार्य पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सीआई प्रमोद कुमार सिंहा, राजस्व उप-निरीक्षक पप्पू कुमार यादव, अमीन मनोज कुमार महतो, रघुनाथ महतो, प्रयाग दांगी, अर्जुन प्रसाद दांगी समेत कई स्थानीय रैयत उपस्थित रहे।
गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के लिए दान में दी गई जमीन का किया गया चिन्हित, खाता-प्लॉट संख्या के मिलान में आई कठिनाई, रैयतों के साथ बैठक के बाद होगा सीमांकन

On: November 4, 2025 9:17 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119427
Total views : 2938004