हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के भोंदल गांव स्थित भगवान शीतलनाथ की जन्मस्थली श्री भदिलपुर में सोमवार की सुबह जैन समाज के 200 तीर्थ यात्रियों का विशाल जत्था पहुंचा। बताते चलें कि भदिलपुर स्थित भगवान शीतलनाथ मंदिर जैन धर्म के चार प्रमुख कल्याणक स्थलों में से एक है। यहां पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने पूजन, दर्शन एवं भक्ति कार्यक्रमों में भाग लिया। जानकारी के अनुसार, यह जत्था श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा पर निकला है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। सभी तीर्थ यात्री पश्चिम बंगाल से आए हुए हैं। इन श्रद्धालुओं की यात्रा 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान वे अजीमगंज, जियागंज, भागलपुर, काकंडी, शिखरजी, पावापुरी, सीतामढ़ी और राजगीर सहित कई जैन तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे। यात्रा का आयोजन विजय सिंह भंडारिया के सौजन्य (तत्वाधान) में किया जा रहा है। भदिलपुर पहुंचने पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया।
जैन समाज के 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचा, भगवान शीतलनाथ की जन्मस्थली भदिलपुर में किया पूजन-दर्शन
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








