Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*लोहरदगा के सत्यप्रकाश ने नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने किया सम्मानित*

On: October 31, 2025 8:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा के सत्यप्रकाश ने नेटफ्लिक्स पर मचाया धमाल, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने किया सम्मानित*

लोहरदगा का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गूंज उठा है। जिले के होनहार युवा सत्यप्रकाश साहू ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई बहुचर्चित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। घर लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से सत्यप्रकाश साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे समाज में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार साहू, युवा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, तथा कार्यकर्ता विक्की साहू, विनय कुमार, नीरज साहू और देव साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने कहा कि सत्यप्रकाश साहू की यह सफलता पूरे साहू समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

युवा जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू ने कहा कि सत्यप्रकाश की उपलब्धि ने युवाओं में आगे बढ़ने का एक नया जोश और जुनून पैदा किया है। यह सम्मान समाज में सकारात्मक परिवर्तन और प्रेरणा का प्रतीक है।

गौरतलब है कि सत्यप्रकाश ने इससे पहले लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ और फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ भी शानदार अभिनय किया था।
वे पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और लोहरदगा के सेवानिवृत्त फौजी एवं समाजसेवी डॉ. टी. साहू के पुत्र हैं, जो लंबे समय से तेली साहू समाज के उत्थान और संगठन निर्माण के लिए कार्यरत हैं।

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल सत्यप्रकाश साहू की उपलब्धि का गौरव है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। आने वाले समय में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम और भी रोशन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment