रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो सगी बहनें, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो सगी बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। दोनों बहनें बीके उच्च विद्यालय में पढ़ती थीं, जिनमें से एक इंटर और दूसरी नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें शुक्रवार सुबह स्कूल पढ़ने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों ने बताया कि दोनों बहनों को ग्रामीणों ने शाम 4 बजे के आसपास गांव में देखा था, लेकिन उसके बाद से वे लापता हैं। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो दोनों बहनों का साइकिल और बैग गांव के आहार के पास मिला, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। लगातार खोजबीन के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला, तो परिजन शनिवार को राजपुर थाना पहुंचकर ढूंढने में सहयोग के लिए आवेदन देने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। समचार लिखे जाने तक दोनो किशोरियों का पता नही चल पाया था। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामले में एफआईआर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  किशोरियों के ढुंढ़ने का हर अस्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *