न्यूज स्केल डेस्क
रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी हुई है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार का जखीरा बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी खलारी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के आलोक में अपराधियों को पकड़ने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन अभियान चला रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, हथियार का जखीरा बरामद

On: October 10, 2025 3:47 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 1014895
Total views : 2792737