Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई, बीएस कॉलेज के पास चला जांच अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 पारस कुमार इंद्र गुरु का रिपोर्ट

 

उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू की उपस्थिति में गुरुवार को बीएस कॉलेज के पास ड्रंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट और हेलमेट जांच अभियान चलाया गया।अभियान में सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमृतेश्वर गिरी, आरएए कृष्ण कुमार गुप्ता, ट्रैफिक इंचार्ज शिव शंकर मार्डी तथा सुशील सिंह अपने दल-बल के साथ मौजूद थे। इस दौरान जिन वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए नहीं पाया गया, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “लोगों को यह समझना होगा कि हेलमेट और सीट बेल्ट सिर्फ जुर्माने से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का कवच हैं। ड्रंक एंड ड्राइव जैसी प्रवृत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment