संवाददाता, पारस कुमार इन्द्रगुरु
लोहरदगा : लोहरदगा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दोनों को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की लोहरदगा जिला इकाई में नेतृत्वकर्ता के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन अग्रवाल को झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की लोहरदगा जिला इकाई का दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजीव रंजन के सफल कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर एक बार जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सुनील अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय खेमका ने राजीव रंजन अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को पत्राचार कर इसकी जानकारी दी है। पत्र में कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे प्रदेश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है। इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की सभी इकाइयां हैं। वर्तमान में सम्मेलन की 23 देश में भी अंतरराष्ट्रीय इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। दोनों ही सामाजिक कार्यकर्ताओं की योग्यता, अनुभव और समाज के प्रति समर्पित सेवा को देखते हुए सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उमेश शाह द्वारा क्रमशः अध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारी को जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने बधाई दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि दोनों के नेतृत्व में समाज विकास के नए पथ पर अग्रसर होगा।
राजीव रंजन बने झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के लोहरदगा जिला अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








