गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षे अंतर्गत ब्रह्मपुर गांव निवासी आदित्य प्रसाद सोनी के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात के साथ डेढ़ लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गये। जिससे लेकर आदित्य प्रसाद सोनी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि बीते एक तारीख को रांची गए थे। इसके बाद 3 तारीख को ससुराल गिद्धौर आए और रात करीब 9 बजे ब्रह्मपुर स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और समान बिखरे पडे है। साथ ही घर से 5 केजी चांदी का समान, एक सौ ग्राम सोना तथा डेढ़ लाख नगद रुपए चोरी कर लिया गया है। पीड़ित खुशबू ज्वेलर्स दुकान का संचालक है। चोरी के घटना की जानकारी पुलिस को बीते शुक्रवार देर रात दी गई थी। थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि चोरी के मामले की तहकीकात करने में पुलिस जुटी है।
100 ग्राम सोना एवं 5 केजी चांदी के साथ डेढ़ लाख रुपए की चोरी, भूक्तभोगी ने थाने में दिया आवेदन

On: October 4, 2025 8:36 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now























Total Users : 835618
Total views : 2546871