Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विजयदशमी पर हादसा, बक्शा नदी में बह गया युवक, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम, VIDEO…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/ इटखोरी। विजयदशमी के दिन चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंगवा पुल के पास बक्शा नदी में एक युवक बह गया। नदी के तेज धार में बहा युवक इटखोरी निवासी सोनू कुमार 30 वर्ष पिता अशोक शर्मा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब सोनू कुमार पुल के पास बने स्पिलवे को पार कर रहा था। उसी क्रम में युवक का पैर फिसल गया और नदी की तेज धार में गिर कर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की, तो नदी से युवक का चप्पल बरामद हुआ। लेकिन सोनू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं घटना के गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि नदी में बह गए युवक के तलाश के लिए महराजगंज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। गोताखोरों की टीम नदी में उतरकर युद्धस्तर पर लापता युवक की तलाश कर रही है। लोगों का कहना है कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में परेशानी हो रही हैं। हालांकि, पुलिस और गोताखोरों की टीम संयुक्त रूप से लापता युवक के तलाश में लगातार प्रयासरत है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी मैके पर पहुंच कर घटना के साथ लापता युवक के खोजने को लेकर किए जा रहे प्रयासों से अवगत हुवे। जिप उपाध्यक्ष ने युवक के तलाश में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment