थाना में हमलावरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, हमलावर घर के अंदर लोगों में आक्रोश
गुमला। शहर के देवी मंडप एचडीएफसी बैंक के पास मामूली बात पर युवक पर जानलेवा हमला किया घायल युवक को लेकर आक्रोशित लोगों ने हमलावरों के आवास के बाहर उनकी गिरफ्तारी की मांग मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों से की यहां बताते चलें कि आज नवमी की रात्रि समय एचडीएफसी बैंक एवं एल आई सी बिल्डिंग के पास के ही निवासी जिसकी पहचान घायल युवक कर्णदेव सिंह ने की है उसने बताया कि यहां पर एक सिल्वर कलर की बुलेट बाइक खड़ी थी जिसे हटाने की बात कहने पर युवक के साथ तू-तू-मैं-मैं और बात बढ़ने पर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और एचडीएफसी बैंक रोड़ निवासी के साथ मिलकर कुछ लोगों ने युवक कर्णदेव सिंह पर हमला कर दिया जिससे उसके सर के पीछे काफी चोट लगी है इसके पश्चात घायल युवक ने गुमला थाना में हमलावरों को लेकर शिकायत दर्ज कराई इस शिकायत पर पीसीआर वैन घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली वहीं आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखी वहीं हमलावर अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया है घायल युवक की मां भी अपने पुत्र कर्णदेव सिंह पर हमला करने वाले को लेकर गुस्सा में थी और कहा कि नवरात्रि रखकर आज जब बेटा नवमी को पूजा पंडालों के लिए भ्रमण कर रहा था और बेरहमी से पीटने वाले को पुलिस हिरासत में ले कर कड़ी सजा दे।


















Total Users : 1182162
Total views : 3015453