इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने दुर्गाष्टमी पूजा की। इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण कतार में घंटों इंतजार कर सभी ने पूजा की। वहीं पूजा समिति द्वारा पूजा व दर्शन को लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं मंदिर के सामने लगभग 4 एकड़ खाली जमीन में शानदार मेला का आयोजन होता है और विजय दशमी को 51 फिट के रावण का पुतला दहन किया जाता है। रावण दहन में जमकर आतिश बाजी भी की जाती है। समिति के अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूरे प्रखंड में यहां सबसे सुंदर पंडाल का निर्माण किया गया है और समिति द्वारा भव्य रावण निर्माण कर रावण दहन किया जाएगा। विजय दशमी को रावण दहन में हर वर्ष 25 हजार की संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए सभी तरह की तैयारी की गई है।
दुर्गाष्टमी पूजा को लेकर परोका पूजा पंड़ाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: September 30, 2025 8:46 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1218374
Total views : 3065090