Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केबी प्लस 2 उच्च विद्यालय के जमीन पर अवैध कब्जा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड के सबसे पुराने केबी प्लस 2 उच्च विद्यालय के जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा बीते रात कर लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह को सोमवार सुबह पता चला कि विद्यालय के जमीन पर इटखोरी निवासी स्व. भुनेश्वर केशरी के पुत्रों द्वारा रातों रात बाउंड्री देकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। अध्यक्ष ने अविलंब थाना प्रभारी एवं  अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन को दबंगों से मुक्त करने की अपील की है। अध्यक्ष ने कहा कि दबंगों द्वारा शीट एवं लोहे के खंभे से घेर लिया गया है। विद्यालय को 1952 में ही रैयतों द्वारा डीड दिया गया है और 1949 से विद्यालय के कब्जे में है उपरोक्त जमीन। फिर भी दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन से जल्द से जल्द अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment