Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलश यात्रा में शामिल हुई 501 कन्याएं एवं महिला, उतर वाहिनी नदी से जल उठाया, पहुंची माता भद्रकाली मंदिर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को इटखोरी प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला, नव दुर्गा पूजा समिति इटखोरी, दुर्गा पूजा समिति टाल द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका के यात्रा में 501 व नव दुर्गा पूजा समिति के यात्रा में 151 कलशधारी महिला एवं कन्याएं शामिल थी। कलश यात्रा दुर्गा मंडप से गांव का भ्रमण करते हुए भद्रकाली मंदिर स्थित उतर वाहिनी मुहाने नदी पहुंच कर विधि विधान से पूजा पाठ कर कलश में जल भरकर, भद्रकाली माता का दर्शन करते हुए पुनः दुर्गा मंडप पहुंचकर विधिवत कलशों को स्थापित किया गया। तपश्चात श्रद्धालुओं के बीच केला, सेव एवं शरबत का वितरण किया गया। कलश यात्रा में उपप्रमुख संजय गुप्ता, बसंत नारायण सिंह, लक्ष्मी सिंह, गौतम सिंह, रणधीर सिंह, अभिमन्यु राणा, गणेश नायक, सुनील राणा, श्याम सुंदर राणा, राजा राम सिंह, पूर्व मुखिया प्रत्याशी उमेश यादव, रंजीत सिंह, धीरज सिंह, रंजन प्रजापति, उत्तम राणा, सुमित गुप्ता समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment