चतरा/पत्थलगड़ा। बैट्री चोरी करने के बाद जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह स्थित प्रसिद्ध मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में ही शातिर चोर घुस गए। चोर यहां दो दानपेटियों को तोड़कर रुपए चोरी कर ले गए। इनमें कितने रुपए थे, यह तो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक लाख रुपए दानपेटी में होंगे। पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है, पुलिस भी जांच के साथ चोरों को पकड़ने में लगी है। साथ ही चोरों ने मंदिर क्षेत्र स्थित विकास कुमार पिता उमर महतो के पूजा सामग्री दुकान में भी चोरी की। सुबह जब ग्रामीण पहाड़ी पर गए तो देखा गेट के पास दानपेटी टुटा हुआ है। इसके बाद मंदिर पहुंचे तो देखा यहां भी दानपेटी टुटा और खाली पड़ा है। मंदिरों में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं और आमजन में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि नावडीह क्षेत्र में घर के बाहर खड़े वाहनों से बैट्री की चोरी तो होते हीं थी, इस बार चोरों ने मंदिर को ही निशाना बनाया है। वहीं लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की चौकसी बढ़ाने की जरुरत है। दुसरी ओर पुलिस टीम चोरों के धर पकड़ में जुटी है। इस वारदात में चोरों ने न केवल मंदिर की पवित्रता को भंग किया, लोगों के आस्था पर भी चोट पहुंचाया है। बताया जा रहा हैं की दानपेटी लंबे समय से नहीं खुली थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें बड़ी राशि हो सकती थी। क्षेत्र के जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पूर्व मुखिया मेधन दांगी व मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


















Total Users : 1122968
Total views : 2942651