Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा-2025 को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग, तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा, विधि व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

On: September 28, 2025 8:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। दुर्गा पूजा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने रविवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुमंडल व थाना क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी दी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment