Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

45 वर्षाे से ढोढी-मंधनिया हो रही है शारदीय नवरात्रा, मां दुर्गे के प्रतिमा सजावट की लगती है बोली

On: September 28, 2025 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मंधनिया में शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा का इतिहास 45 वर्ष पुराना है। वर्ष 1980 से झोपड़ी में प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गे की आराधना शुरू की गई थी। गांव में दुर्गा पूजा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य, गांव के बुजुर्ग महिला व पुरूष को यहां से दस से पंद्रह किलोमीटर दूर इटखोरी, मयूरहंड या पदमा राजा किला जाकर पूजा करना था। इस दौरान रास्ते में कई लोगों के साथ चोरी की घटना घटी और उस समय मंधनिया पंचयात के मुखिया विसंभर प्रसाद सिंह, सरपंच गोविंद प्रसाद सिंह, सारंधर प्रसाद सिंह, सरयू महतो, रामलाल महतो, फागु महतो, भिक्खो महतो, कन्नी महतो, रामजीत महतो मुख्य रूप से बैठक कर पूजा प्रारंभ करने की पहल की और चंदा इकट्ठा कर पूजा प्रारंभ किया। उस समय ग्रामीणों ने 11 रुपया चंदा सहयोग कर प्रारंभ किया था। अभी नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गे के सजावट चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बोली लगाई जाती है। यह परंपरा शुरुआती दौर से ही जारी है। इस बार माता की प्रतिमा सजावट की बोली लगाने के 16 वर्षाे बाद मंधनिया निवासी गोपाल दांगी के पुत्र मोहित मौर्या को सजावट चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वंही दस वर्ष बाद संजय ठाकुर को माता की प्रतिमा निर्माण का अवसर मिला। पूजा समिति के लगातार अध्यक्ष के रूप में पच्चीस वर्षाे से दायित्व का निर्वहन डीलर बाबूलाल दांगी द्वारा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में श्री दांगी ने बताया की 2040 तक माता रानी का प्रतिमा सजावट का नंबर लगा हुवा है। ग्रामीणों के सहयोग से शांति पूर्ण मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में पदमा, मयूरहंड, इटखोरी, कटकमसांडी, चौपारण समेत अन्य प्रखण्ड से लोग पहुंचते हैं। आयोजन में युवाओं का भरपूर सहयोग रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment