Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

On: September 27, 2025 9:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने शत-प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए जिला सूचना अधिकारी को आधार अपडेट कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राएं एवं 18-19 वर्ष की सभी लाभुक युवतियों के आवेदन शीघ्र जमा कराने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया। सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को अगली बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समर कार्यक्रम के तहत बच्चों के ग्रोथ मॉनिटरिंग को सही तरीके से संचालित करने एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को एमटीसी केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही जिले के पोषण स्तर व महिला-शिशु कल्याण में सुधार की दिशा में कारगर साबित होगा। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, शंभू बड़ाईक (जिला क्षेत्रीय प्रबंधक, समर अभियान, चतरा), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा जिले की महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment