चतरा। सदर थाना क्षेत्र के लरकुआं जंगल में दो अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से क्षेत्रे में सनसनी फैल गई है। शवों की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही है। घटना स्थल पर बदबू फैली हुई है और शव बुरी तरह से सड़ चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक महिला कचहरी क्षेत्र और दूसरी बभने गांव की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों शवों की हालत इतनी खराब है कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या या आकाशीय बिजली (वज्रपात) से मौत हुई है। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ सूत्रों के अनुसार, शवों की स्थिति देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। बभने वाली महिला के दो पुत्री हैं दोनों ससुराल में और पति शराबी है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिसिया जांच में ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
---Advertisement---
और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार



















Total Users : 959763
Total views : 2718736