Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ननिहाल आया युवक लापता, पुलिस से खोजबीन की गुहार

On: September 28, 2025 2:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां बिहार से अपने ननिहाल हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह पनारी आया युवक चाउमीन खाने गए जजलो बाजार से 24 सितंबर बुधवार शाम को लापता हो गया। लापता युवक का कोई सुराग नही मिल रहा है। परिजन काफ़ी खोजबीन कर परेशान हैं। लापता युवक करण सक्सेना पिता अजीत कुमार बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव निवासी है। वह कई महीनों से अपने ननिहाल नाना ब्रह्मदेव यादव के घर रहा था। इस संबध में युवक के नाना ने हंटरगंज थाना में आवदेन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। श्री यादव ने कहा है कि मेरा नाती प्रतिदिन जजलो बाजार चाउमीन खाने जाता था और शाम को घर लौट आता था। इसी क्रम में विगत 24 सितम्बर को चाउमीन खाने के लिए जजलो बाजार निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद हम परिजन युवक को काफी खोजबीन किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। युवक मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल पुलिस जांच के साथ सीडीआर चेक करवा रही है। फिलहाल युवक का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

Leave a Comment