गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड में इन दिनों अबुआ आवास निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी चल रही है। कई आवास लाभुक पीलिंथ कर दूसरे किस्त की राशि के लिए ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। तो कई आवास लाभुक छत ढलाई को लेकर तीसरी किस्त की राशि नहीं मिलने से परेशान है। आवास लाभुक लगातार ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। कई लाभुक तो राशि भुगतान को लेकर बिचौलियों के पीछे घूम रहे है। सूत्रों की माने तो आवास निर्माण कार्य से लेकर तीसरी किस्त के भुगतान कराने के नाम पर बिचौलिये राशि उगाहकर बंदरबांट करने में जुटे हैं। इस मामले में प्रखंड आवास कोड़ीनेटर नाजिर अख्तर ने बताया कि अबुआ आवास योजना में आवंटन नहीं है। जैसे ही आवंटन जिला को मिलेगा लाभुकों का सीधे खाते में राशि भुगतान की जाएगी।
अबुआ आवास में भुगतान नहीं होने से लाभुक परेशान, बिचोलिये हावी

On: September 27, 2025 9:42 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1075290
Total views : 2876544