Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, घटना अंजाम देने के फिराक में जुटे थे

On: September 28, 2025 11:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे अवैध हथियार के साथ टंडवा थाना क्षे से रंगेहाथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस द्वारा विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि शुक्रवार देर रात 9 बजे बसरिया के समीप मगध-संघमित्रा बाइपास रोड़ से गुजरने वाले सभी वाहनों में चलाये जा रहे गहन तलाशी अभियान के दौरान हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभने निवासी 26 वर्षीय गौतम कुमार पिता बिनोद प्रसाद, डेमोटांड़ निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार पिता कौलेश्वर साहु एवं वर्तमान में पंचशील कॉलोनी में रहने वाला अभिषेक आनंद पिता रामचंद्र महतो को दबोचा गया। जिनके पास से एक पिस्टल एवं एक जिंदा गोली की बरामदगी हुई। बताया गया कि पिछले दिनों 20 सितंबर को गैंगस्टर अमन साव गिरोह के नाम पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में अभिषेक आनंद शामिल था। दावा किया जा रहा है कि सभी आरोपी योजना बनाकर नई घटना अंजाम देने के फ़िराक में जुटे थे, ताकि उनके द्वारा कारोबारियों में दहशत फैलाया जा सके। हालांकि, अभी तक किसी भी कारोबारी ने धमकी या लेवी मांगने के आरोप नहीं लगाये हैं। वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुवे पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी उमेश राम, पुअनि दिलेश्वर कुमार, पुअनि अमित कुमार, पुअनि सुनील सिंह समेत थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment