Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

5 वर्षों से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। मारपीट के मामले में वांछित व पांच वर्ष से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, जोगियारा गांव निवासी रामबली भारती पिता स्व. जगदीश भारती के खिलाफ वर्ष 2020 में कांड संख्या 15/2020 दर्ज किया गया था। मारपीट के इस मामले में वह उस समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment