गुमला: लोहरदगा रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में 27 सितंबर, 2025 को दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षिका अर्पिता राय के निर्देशन में रामलीला का मनमोहक मंचन किया। इसके बाद बच्चों ने शिक्षिका, खुशी सिंह, अंकिता केशरी,मोनालिसा गुप्ता, काजल चौरसिया, सीमा कुमारी, पल्लवी साहू, रूमी, रूबी परवीन, सीमा, सुमन उरांव, आस्था सिंह, अनुषा कुजूर , यशोदा ,श्वेता पन्ना, सोनल रानी, के साथ गरबा नृत्य किया। छोटे-छोटे बच्चे भी इस नृत्य को सीखने का भरपूर प्रयास कर रहे थे जो देखने में बहुत ही मनमोहक था। बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, दुर्गा और पारंपरिक गरबा पोशाक में बेहद प्यारे लग रहे थे। बैंक कॉलोनी स्थित बचपन प्राइमरी विंग में भी दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही, मां दुर्गा के नौ रूपों और समाज में मातृ शक्ति के महत्व पर चर्चा की गई। विद्यालय इन चार्ज आस्था सिंह ने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा दुर्गा पूजा हमें याद दिलाता है कि जब-जब मानवता को असुरों से खतरा उत्पन्न होता है, अत्याचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए स्त्री शक्ति विनाशक रूप लेती हैं और अपनी असीम शक्ति से इनका समूल नाश करती हैं। वहीं प्रिंसिपल अनुषा कुजूर ने कहा कि पुरुष समाज को बालिकाओं और माताओं का सम्मान करना चाहिए और उनके लिए एक सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाना चाहिए। तभी हम दुर्गा पूजा के वास्तविक अर्थ को समझ पाएंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर विद्यालय में सभी कक्षाएं इस सप्ताह रविवार तक बंद रहेंगी। सोमवार 06 अक्टूबर को विद्यालय अर्धवार्षिक परीक्षा के रिजल्ट और पी टी एम के लिए खुलेगा। यह उत्सव बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा होगा। उन्होंने न केवल मां दुर्गा के बारे में जाना बल्कि विभिन्न कलाओं जैसे कि अभिनय, नृत्य और चित्रकला में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
---Advertisement---





















Total Users : 960219
Total views : 2719351