चतरा। उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मुन्ना साव द्वारा स्पिरिट में कृत्रिम कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार किया जा रहा था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए जब्त ट्रैक्टर का उपयोग चलंत मिनी फैक्ट्री की तरह किया जा रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर, नकली लेबल और होलोग्राम लगाकर त्योहार के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी। मुन्ना साव आदतन अपराधी है जिसपर पूर्व में भी अभियोग दर्ज है। छापेमारी में बोतलबंद विदेशी शराब 504 बोतल (189 लीटर), रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की के नकली लेबल, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व बी 7 व्हिस्की, रॉयल स्टैग व्हिस्की, मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की का नकली ढक्कन, कैरेमल, शराब पैकिंग एवं बोतलबंदी के उपकरण व एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बताया गया है कि मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है और आगे भी इसी प्रकार की सघन छापामारी जारी रहेगी। छापामारी दल में आशीष कुमार पांडेय अवर निरीक्षक उत्पाद, अभिषेक आनंद अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल, महिला गृह रक्षक समेत अन्य संबंधित शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार


















Total Users : 959756
Total views : 2718726