Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो घरों में चोरी, जांच के साथ चोरों के धर पकड़ में लगी पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के दुम्बी गांव में बीते रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को नियााना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित दुम्बी निवासी शत्रुध्न राम व म.द्रोपदी देवी ने पत्थलगड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाइ की मांग की है। पीड़ित शत्रुध्न ने बताया कि मंगलवार को मैं परिवार के साथ अपने पुराने घर में सोए हुवे थे। बुधवार सुबह नए घर में पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का तला टूटा हुआ है। उसके बाद अंदर गया तो देखा कि कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ है व अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में एक बक्सा था बक्से में सोने चांदी के कुछ जेवरात पीतल के बर्तन, कुछ नगदी व कपड़े रखे हुए थे। चोरों ने बक्से की कुंडी तोड़ कर उसमें रखे सोने के तीन व चांदी के तीन जितवाहन, चांदी के दस-दस ग्राम के दो सिक्के, चांदी के चार बिछिया चुरा लिया। दूसरी घटना पचास गज की दूरी पर मौसमात द्रौपदी देवी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। यहां चोरों ने घर के खिड़की में लगे रॉड को तोड़ रहे थे तभी घर वाले जाग गए व आवाज लगाई आवाज सुनकर चोर वहां से भाग गए। घटना की लिखित शिकायत के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की व गृहस्वामी से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है, चोरी में शामिल लोग जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment