चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग के सभी इकाइयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, विद्यार्थियों की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रखण्डों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इस पर उपायुक्त ने प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारियों चतरा, हंटरगंज एवं सिमरिया को सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया और कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी मानकों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में राज्य रेल टेस्ट एवं प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को जिला रेल टेस्ट कराये जाने का निर्णय लिया गया। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए रिसोर्स शिक्षकों को डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए ई विद्यावाहिनी पोर्टल में छात्र-छात्राओं का डाटा एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही विद्यालय प्रमाणीकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नजदीकी सीआरपी को संबद्ध करने का निर्णय लिया गया। जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को भी सरल और तेज बनाने के लिए निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिनों के अंदर विद्यालयों से फॉर्म संग्रहित कर लिए जाएं, ताकि प्रखण्ड कार्यालय से प्रमाणपत्र एकीकृत तरीके से निर्गत किए जा सकें। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत एसएमएस रिपोर्टिंग नहीं करने वाले विद्यालयों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए। निर्णय लिया गया कि 04 अक्टूबर 2025 को जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शन एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी बीईओ एवं बीपीओ को निर्देशित किया गया कि सावित्री बाई फुले डाटा एंट्री कार्य एक सप्ताह के अंदर ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर पूर्ण करें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग की सभी इकाइयां निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने कार्य पूर्ण करें। बैठक में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार प्रभारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, विनोद कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं लेखापाल सह कम्पयूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

On: September 24, 2025 10:23 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 909820
Total views : 2650802